आगरा, जनवरी 28 -- यूजीसी के नए कानून के विरोध में बुधवार को कलेक्ट्रेट पर ब्राह्मण कल्याण सभा ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के बैनरतले एकत्रित हुए सवर्ण बंधुओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद यूजीसी के नए कानून को काला काननू बताकर उसे वापस लेने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रधानमंत्री के नाम संबोधित मांगों का ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। यूजीसी के नए कानून के विरोध में बुधवार को ब्राह्मण समाज सभा के बैनरतले सवर्ण समाज के लोग जुलुस निकालते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी व प्रदर्शन के बाद सभी ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान ब्राह्मण सभा के संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पाण्डेय ने कहा कि यूजीसी का नया कानून लाकर समाज को बांट दिया गया है। आरोप लगाया कि बंग...