ब्राह्मणों ने धूमधाम से मनाई महर्षि वेदव्यास जयंती
मथुरा, जुलाई 29 -- वृंदावन, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा महर्षि वेदव्यास जयंती महोत्सव अन्नपूर्णा मंदिर में भक्तिभाव से मनाया गया। महंत रामदास ने कहा कि महर्षि वेदव्यास ने चार वेद लिखे, 18 पुराणों एवं महाकाव्यों की रचना कर सनातन वैभव को अलौकिक पहचान दी। ब्रज प्रदेश अध्यक्ष पं. बिहारीलाल वशिष्ठ , महामंत्री राजेश पाठक, नगर उपाध्यक्ष अनिल कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भारत सरकार को चाहिए अपने वैदिक सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए ब्रज में महर्षि वेदव्यास सर्किल का निर्माण किया जाए। इससे पूर्व ब्राह्मण ने महर्षि वेदव्यास के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर पूजन अर्चन किया। वहीं 11 वेद पाठी ब्राह्मणों का सम्मान भी किया गया। यह भी पढ़ें- गुरु पूर्णिमा आज, श्रद्धालु करेंगे गुरु की पूजा, मिलेगी गुरु कृपा संगोष्ठी का संचालन राजेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.