मधुबनी, दिसम्बर 27 -- मधुबनी, निज संवाददाता। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष ई. आशुतोष कुमार झा संतोष ने आयोजित प्रेस वार्ता में ब्राह्मण समाज की उपेक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसी स्थिति बनी है, जब बिहार मंत्रिमंडल में मैथिल ब्राह्मण को प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। यह स्थिति चिंताजनक है, क्योंकि राज्य में सवर्ण समाज में ब्राह्मणों की संख्या उल्लेखनीय है।उन्होंने कहा कि बिहार ही नहीं, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी ब्राह्मण समाज को अपेक्षित सम्मान और भागीदारी नहीं मिल रही है। उन्होंने हाल के कुछ राजनीतिक घटनाक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने वाली प्रवृत्तियां स्वीकार्य नहीं हैं। संगठन का मानना है कि लोकतंत्र में सभी वर्गों की समान भागीदारी और सम्मान आवश्य...