पीलीभीत, जून 21 -- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नमामि गंगे योजना के शासनादेश के अनुरूप ब्राह्मचारी घाट के निकट स्थित ललित हरि राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के हर्बल गार्डन में जिला गंगा समिति, सामाजिक वानिकी वन प्रभाग एवं पीलीभीत टाइगर रिजर्व के संयुक्त तत्वावधान में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं योग प्रेमियों ने सहभागिता कर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योगाभ्यास से हुई। जिसमें प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। इस दौरान योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर भी प्रकाश डाला गया। यह भी पढ़ें- पीएनबी सरायकेला में योग दिवस मना वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की ...