अलीगढ़, दिसम्बर 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जिला एवं महानगर युवा कार्यकारिणी की घोषणा व शपथ ग्रहण बुधवार को हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष पं. सुमित शिब्बो, जिलाध्यक्ष आचार्य सौरभ शास्त्री ,महानगर अध्यक्ष सुमित हरि द्विवेदी, जिला प्रभारी अरविंद पंडित व महानगर प्रभारी अमित पंडित ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। युवा जिलाध्यक्ष के रूप में अभ्युदय पंडित व महानगर अध्यक्ष पद के लिए अखिल पांडेय को शपथ दिलाई गई। महानगर महामंत्री रोहन शर्मा, उपाध्यक्ष मनीष द्विवेदी, अभिषेक शर्मा, आशीष कुमार, कोषाध्यक्ष मयंक शर्मा, मीडिया प्रभारी करन विशिष्ठ,मंत्री देवांश पाठक, सागर शर्मा को बनाया गया। वहीं जिले में प्रदीप लम्बरदार जिला महामंत्री, अंभुज गौतम, प्रेमशांत शर्मा,दक्ष पंडित, कृष्णा पंडित, अक्षत शर्मा जिला उपाध्यक्ष, स्कंद मिश्रा, गौ...