चेन्नई, फरवरी 27 -- जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने टी20 विश्व कप में शतक बनाने से तीन रन चूकने के बावजूद कहा कि अगर वह भारत के खिलाफ शतक बनाने में सफल रहते तो अच्छा होता लेकिन वह अपने प्रदर्शन से खुश हैं। बेनेट की 97 रन की नाबाद पारी टीम के काम नहीं आई क्योंकि जिम्बाब्वे को भारतीय टीम के हाथों 72 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारत में चार विकेट पर 256 रन बनाए थे जिसके जवाब में जिम्बाब्वे छह विकेट पर 184 रन ही बना पाया। यह भी पढ़ें- कौन हैं ब्रायन बेनेट जिसे कहा जा रहा है जिम्बाब्वे का 'विराट कोहली'? बेनेट ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ''अगर मैं शतक पूरा कर लेता तो अच्छा होता। क्रिकेट में कभी-कभी ऐसा ही होता है। मैं हमेशा उस स्थिति में नहीं रहूंगा। मुझे खुशी है कि मैंने अच्छी पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सका। 250 ...