नई दिल्ली, फरवरी 20 -- जिम्बाब्वे ने इस टी20 विश्व कप में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उसने अपने ग्रुप में टॉप पर रहते हुए सुपर-8 में प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देकर उसे विश्व कप से बाहर ही कर दिया। लेकिन वो तुक्का नहीं था। जिम्बाब्वे ग्रुप बी में अजेय रही है। ऑस्ट्रेलिया के अलावा श्रीलंका को भी शिकस्त दी। ओमान को हराया और आयरलैंड के खिलाफ पूरा मैच ही बारिश की भेंट चढ़ गया। जिस तरह जिम्बाब्वे की टीम ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया है, उसी तरह उसके ओपनर ब्रायन बेनेट का प्रदर्शन भी जानदार है। अब तक इस विश्व कप में प्रतिद्वंद्वी टीम का कोई भी गेंदबाज उन्हें एक बार भी आउट नहीं कर पाया है। जिम्बाब्वे ने गुरुवार को अपने आखिरी ग्रुप मैच में श्रीलंका को कोलंबो में 6 विकेट से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने ...