रांची, मई 12 -- ब्राम्बे बाजार से बाइक की चोरी मांडर,प्रतिनिधि। ब्राम्बे साप्ताहिक हाट से मंगलवार सुबह एक सब्जी कारोबारी की बाइक चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि पिठोरिया थाना क्षेत्र के उरगुटु निवासी कासिम अंसारी अपनी बाइक से सब्जी खरीदने ब्राम्बे साप्ताहिक हाट पहुंचे थे। उन्होंने सुबह करीब सात बजे हाट परिसर में बाइक खड़ी की और सब्जी खरीदने चले गए। कुछ देर बाद जब वह खरीदारी कर वापस लौटे तो उनकी बाइक वहां नहीं थी। आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद कासिम अंसारी ने घटना की सूचना मांडर पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- मखमंद्रो बाजार से किसान की बाइक चोरी सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और बाइक की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.