नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- ब्राजील राष्ट्रपति चुनाव में वामपंथी नेता लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने दक्षिणपंथी फ्लावियो बोल्सोनारो के खिलाफ जीत दर्ज कर ली है। एक बार फैसला ना होने के बाद रविवार को दोबारा मतदान करवाए गए थे। आपको बता दें कि 45 वर्षीय फ्लावियो पूर्व दक्षिणपंथी राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे हैं। जायर बोल्सोनारो 2022 का चुनाव हारने के बाद तख्तापलट की साजिश रचने के मामले में 27 साल की जेल की सजा काट रहे हैं।ब्राजील में पहली बार हुई इस तरह की जीत 80 साल के लूला चौथे कार्यकाल के लिए फिर से चुनाव जीत गए हैं। चार अक्टूबर को पहले दौर के मतदान में बोल्सोनारो सबसे आगे रहे थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी इस बढ़त को 'बहुत बड़ी' जीत बताया था। दूसरे दौर में जीत के लिए उन्हें अपना प्रदर्शन दोहराना होगा। अब तक ब्राजील में ऐस...