ब्राउन शुगर व 49 हजार रूपये सहित चार धराये
मोतिहारी, सितम्बर 5 -- सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका पुलिस ने शुक्रवार को मोहब्बतपुर गांव के समीप छापेमारी कर 3 डिबरी ब्राउन शुगर व 18 खाली डिबरी व 49 हजार रूपये नगद के साथ चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये व्यक्तियों में चैनपुर ढाका निवासी मो. असगर, मोहब्बतपुर ढाका निवासी तौफीक आलम, मो. रजीबुल्लाह व पचपकड़ी निवासी राहुल कुमार शामिल है। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि ये सभी ब्राउन शुगर को नशे के रूप में इस्तेमाल करता है। इनमें मो. असगर हाल ही में एक अन्य मामले में जेल से छुटकर आया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गये सभी व्यक्तियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.