साहिबगंज, जून 15 -- मंडरो। मिर्जाचौकी थाना पुलिस ने क्षेत्र में बढ़ते ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए रविवार देर रात विशेष कार्रवाई की।पुलिस ने ब्राउन शुगर के कारोबार एवं उसके सेवन से जुड़े कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान इस अवैध धंधे से जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं,जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है।जानकारी के अनुसार मिर्जाचौकी एवं आसपास के क्षेत्रों में ब्राउन शुगर का कारोबार तेजी से फैल रहा है।सूत्र बताते हैं कि इस नेटवर्क में दर्जन भर से अधिक लोगों की संलिप्तता होने की आशंका है।नशे के इस कारोबार के कारण क्षेत्र की युवा पीढ़ी तेजी से इसकी चपेट में आ रही है,जिससे अभिभावकों और समाज के लोगों में चिंता बढ़ गई है।पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है तथा ...