सिमडेगा, अप्रैल 26 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। टाउन थाना की पुलिस ने ब्राउन शुगर बेचते एक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए रविवार को जेल भेज दिया। एसडीपीओ बैजु उरांव ने प्रेसवार्ता में बताया कि विवेक साहू के पास से पुलिस ने सात पैकेट ब्राउन शुगर बरामद किया है। उन्होंने बताया कि सलडेगा निवासी विवेक साहू पर घुम घुम पर ब्राउन शुगर बेचने का आरोप था। इसी सूचना पर पुलिस ने सोनारटोली के पास खेल मैदान में एक लड़के को काली स्कूटी में देख कर पकड़ा। तलाशी लेने पर इसके पास से सात पैकेट ब्राउन शुगर पुलिस को मिला। मौके पर कई पुलिस अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- देवधा में 25 लाख की ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...