जमशेदपुर, मई 10 -- कपाली ओपी क्षेत्र से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामदगी मामले में सरायकेला पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने की तैयारी में जुट गई है। पुलिस गिरफ्तार तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि कपाली से संचालित यह गिरोह सरायकेला-खरसावां के अलावा जमशेदपुर के मानगो, उलीडीह, आजादनगर, बागबेड़ा और आदित्यपुर इलाके तक ब्राउन शुगर की सप्लाई करता था। गिरोह छोटे पैकेट बनाकर युवाओं और स्कूल-कॉलेज के आसपास सक्रिय एजेंटों के माध्यम से नशे की बिक्री कराता था। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में कुछ और संदिग्धों के नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। यह भी पढ़ें- चेन स्नैचिंग गिरोह को रिमांड पर लेगी पुलिस पुलिस यह भी पता लगाने मे...