जमशेदपुर, मार्च 11 -- जमशेदपुर वरीय संवाददाता टाटानगर स्टेशन से ब्राउन शुगर तस्करी में गिरफ्तार तीन आरोपियों को अब दूसरे मामलों में रिमांड पर लिया जाएगा। मुस्तकीम को रिमांड पर लेकर रेल पुलिस आदित्यपुर इलाके में छापेमारी करेगी, जिससे ब्राउन शुगर सप्लाई के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान हो सके। इससे रेल पुलिस नशा की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों को भी पकड़ सकेगी।जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपियों के खिलाफ जमशेदपुर के अलग-अलग थानों में पहले से कई मामले दर्ज हैं। इनमें आरोपी बसंत उपाध्याय के खिलाफ हत्या का मामला बर्मामाइंस, राहुल डे पर मारपीट सिदगोड़ा और मुस्तकीम पर मोबाइल चोरी का केस परसूडीह थाने में दर्ज हैं। संबंधित थाना की पुलिस आरोपियों को मामलों में रिमांड कराएगी। मालूम हो कि चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ की उड़नदस्ता टीम ने 4 मार्च को टाटानगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.