ब्राउन शुगर खरीद बिक्री को लेकर मारपीट, पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा
जमशेदपुर, मार्च 13 -- जुगसलाई थाना अंतर्गत ईदगाह मैदान के पास गुरुवार दोपहर ब्राउन शुगर की ब्रिकी को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। आरोप है कि ब्राउन शुगर बेचने वालों ने बस्ती के युवकों की मोबाइल छीन ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को खदेड़कर पकड़ा। तलाशी के क्रम में पकड़ाए युवकों के पास से एक नकली पिस्टल भी बरामद हुई है। थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी ने बताया कि क्षेत्र में आदित्यपुर के कुछ युवक ब्राउन शुगर बेच रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बस्ती के ही युवकों को ब्राउन शुगर बेचने का प्रयास किया। विरोध करने पर बाहर से आए युवकों ने बस्ती के युवकों की मोबाइल छीन ली। फिलहाल कुछ युवकों को पकड़ा गया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.