देवघर, अप्रैल 16 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर के बरमसिया में नशे के अवैध कारोबार का विरोध करने पर मारपीट, जानलेवा हमला, रंगदारी और धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित चिकूलाल चौधरी, उम्र 46 वर्ष, पिता स्व. पंचानन्द चौधरी, निवासी बरमसिया ने नगर थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि 7 अप्रैल 2026 की रात करीब 9:30 बजे कुन्दन महथा, पिता स्व. सुधीर पासी, निवासी तैलियाकनारी थाना रिखिया और पारले उर्फ रोहित महथा, पिता स्व. पुटु महथा सहित एक अज्ञात व्यक्ति ने घर के पास आकर मारपीट की। आवेदन के अनुसार, आरोपियों द्वारा इलाके में ब्राउन शुगर बिक्री का विरोध करने पर लाठी, डंडा, रड और पंच से हमला किया गया, जिससे पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.