भागलपुर, अप्रैल 1 -- लोदीपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर पासवान टोला से मंगलवार की शाम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ब्राउन शुगर की लगभग 40 पुड़िया युवक के पास से मिली है। लोदीपुर थाना एवं डीयूआई पुलिस की संयुक्त छापेमारी में गुप्त सूचना पर ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। हालांकि पुलिस गिरफ्तार आरोपी के संबंध में पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में लोदीपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि एक युवक ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...