ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
रांची, अप्रैल 13 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। अरगोड़ा थाना की पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अरगोड़ा भट्टा मुहल्ला के मो सुहैल खान और मधुकम निवासी दिवाकर कुमार शामिल हैं। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने 7.36 ग्राम ब्राउन शुगर के अलावा साढ़े चार हजार नगदी व स्कूटी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि अरगोड़ा थानेदार को हरमू के विद्यानगर में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद पुलिस की टीम ने रविवार को विद्यानगर में छापेमारी की। पुलिस की टीम ने हरमू और विद्यानगर में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हुए दो लोगों को पकड़ा। यह भी पढ़ें- ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार भेजा गया जेल तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से पुलिस ने ब्राउन शुगर भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.