रांची, जून 1 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। अरगोड़ा थाना की पुलिस ने छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम संदीप डे है और वह हरमू बाजार का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने 18 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है। बताया जा रहा है कि सिटी एसपी पारस राणा को हरमू इलाके में ब्राउन शुगर की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद हटिया डीएसपी नीरज कुमार और अरगोड़ा थाना प्रभारी अनिल तिवारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने रविवार की रात हरमू मैदान में छापेमारी की। देखा कि एक युवक संदिग्ध स्थिति में खड़ा है और पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- मां और बेटा ब्राउन शुगर की करते थे सप्लाई, तीन गिरफ्तार तलाशी लेने पर आरोपी के पास से ब्राउन शुगर बरामद किया। पूछताछ में उस...