रांची, मार्च 13 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। डोरंडा थाना की पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम असद फराज उर्फ टिंकू डोरंडा युनूस चौक का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने 40 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद पुलिस की टीम युनूस चौक के पास में स्थित एक घर में छापेमारी की। घर के बाहर खड़ी स्कूटी की डिक्की की तलाशी लेने पर प्लास्टिक में ब्राउन शुगर रखा पाया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का भाई चिंकू उर्फ देवा ब्राउन शुगर की बड़े पैमाने में तस्करी करता है। उसी से ब्राउन शुगर लेकर असद उर्फ टिंकू बाजार में बिक्री किया करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...