लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- तिकुनियां। पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त चेकिंग के दौरान ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिकों को पकड़ लिया। उनसे भारतीय नंबर की बुलेट बरामद हुई। कोतवाल अवनीश कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसएसबी के साथ मंगलवार शाम बार्डर के गांव रननगर में चेकिंग व गश्त चल रही थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे बुलेट बाइक पर सवार होकर नेपाल की तरफ जा रहे दो नेपाली युवकों को संदेह के कारण रोककर उनकी जांच करने पर उनसे साढ़े नौ ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इस पर उनको गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने अपने नाम नेपाल के कैलाली जिले के लमकी शहर निवासी मोतीराम बजगई और खड्ग विष्ट बताए। पुलिस ने बुलेट बाइक भी जब्त करके उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...