ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार
अररिया, सितम्बर 30 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने 8.05 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई 56वीं वाहिनी एसएसबी के ई समवाय कुशमाहा और जोगबनी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने हटेवा गांव के पास की। जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर सीमा स्तंभ संख्या 176/1 से करीब 100 मीटर भारत की ओर टीम ने जांच अभियान चलाया। इसी दौरान फारबिसगंज से विराटनगर की ओर जा रही बजाज पल्सर बाइक (को.19 प. 3153) को रोककर तलाशी ली गई। चालक की जेब से काली पॉलिथीन में रखा चिपचिपा पदार्थ बरामद हुआ। ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने पर पदार्थ के ब्राउन शुगर होने की पुष्टि हुई। पॉलिथीन समेत इसका वजन 8.05 ग्राम पाया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.