लखीमपुरखीरी, अगस्त 22 -- पलियाकलां। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। लखीमपुर खीरी में सशस्त्र सीमा बल और चंदन चौकी कोतवाली पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान दो युवकों को अवैध नशीले पदार्थ के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8.01 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आकाश कुमार निवासी अतरिया और देशराज राठौर निवासी मोहल्ला सुभाष नगर, थाना पलिया के रूप में हुई है। दोनों आरोपी सीमावर्ती इलाकों में तस्करी की फिराक में थे। चंदन चौकी थाना प्रभारी अजीत कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडी...