बांका, मई 22 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर पुलिस द्वारा सूखा नशा के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली। शुक्रवार को वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों के पास से ब्राउन शुगर बरामद किया। यह भी पढ़ें- युवाओं में ब्राउन शुगर व गांजा की बढ़ रही लतपुलिस की कार्रवाई थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली कि फतेहपुर गांव के समीप सूखा नशा बेचा जाता है। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में फतेहपुर गांव के समीप सब इंस्पेक्टर शरद कुमार, मो शहनवाज, पीटीसी राकेश कुमार एवं पूजन कुमार ने पुलिस जवानों के साथ वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान एक बाइक चालक पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- ...