रांची, जून 22 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। हिंदपीढ़ी थाना की पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मो एहतेशाम और मो शहादत शामिल हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने 13 पुड़िया ब्राउन शुगर और आठ हजार नगदी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, एसएसपी राकेश रंजन को हिंदपीढ़ी मारवाड़ी कॉलेज के समीप छोटा तालाब के पास ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली। कोतवाली एएसपी निखिल राय और हिंदपीढ़ी थानेदार रंजीत कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने रविवार को छोटा तालाब के पास छापेमारी की। इस दौरान दोनों आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे, जिसे पुलिस की टीम ने खदेड़कर पकड़ लिया है। यह भी पढ़ें- दाईगुट्टू फॉरेस्ट से 15 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास ब्राउन शुगर बरामद...