रांची, मई 30 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। इनमें शमसाद अंसारी, इम्तियाज अंसारी व मो माजिद शामिल है। इनके पास से 90 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम पुलिस टीम गश्त पर थी। तभी जगन्नाथपुर मंदिर के पास एक बाइक से सवार तीन युवक धुर्वा सेक्टर टू की ओर जा रहे थे। तलाशी ली गई तो दो पुड़िया ब्राउन शुगर मिली। पूछताछ में आरोपियों ने इसकी खरीद-बिक्री की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...