लखीमपुरखीरी, मई 9 -- पलियाकलां। भारत नेपाल की सीमा चौकी सरियापारा मे स्तम्भ संख्या 745/2 से पंच सौ मीटर अन्दर भारतीय क्षेत्र में सरियापारा गांव के पास गौरीफंटा पुलिस के साथ संयुक्त गस्ती के दौरान एक नेपाली को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। एसएसबी व पुलिस नें सयुंक्त अभियान के तहत एक नेपाली नागरिक नवीन चौधरी पुत्र बाबू राम चौधरी निवासी कनरी नेपाल को 4.90 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया। गौरीफन्टा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...