औरंगाबाद, नवम्बर 26 -- बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट के महासचिव नागेंद्र सिंह ने दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र में शराब और ब्राउन शुगर की बढ़ती तस्करी पर चिंता जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री को ईमेल भेजकर तस्करी रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि ब्राउन शुगर और शराब की तस्करी का सबसे ज्यादा असर किशोरों और युवाओं पर पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के कई युवक नशे की चपेट में आ रहे हैं, जिससे अपराध भी बढ़ रहा है और युवाओं का भविष्य बिगड़ रहा है। उन्होंने गृह मंत्रालय से इस अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...