रांची, अप्रैल 18 -- रांची। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर व हथियार से जुड़े केस में कोर्ट ने दो आरोपियों निहाल पांडेय व नीरज कुमार की जमानत याचिका खारिज कर दी। विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस) अनिल मिश्रा की कोर्ट ने निर्णय सुनाया। 31 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग हथियार के साथ डकैती की साजिश रच रहे हैं। छापेमारी में आरोपियों के पास से ब्राउन शुगर और एक देसी पिस्तौल मिली थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...