रांची, जनवरी 31 -- चान्हो, प्रतिनिधि। प्रखंड के टांगर स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला परिषद सदस्य आशुतोष तिवारी, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष शिव उरांव और विद्यालय के निदेशक दीपक साहू ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर की। समारोह की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग नृत्य, मधुर गीत तथा सामाजिक संदेश से भरपूर नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों पर अभिभावकों और अतिथियों ने खूब तालियां बजाईं। मुख्य अतिथि आशुतोष तिवारी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला होती है। वहीं विद्यालय के निदेशक दीपक ...