रामगढ़, फरवरी 5 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। सीसीएल डीएवी स्टेडियम, रजरप्पा में रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित बी डिवीजन लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के तहत एक रोमांचक मुकाबला रॉयल क्रिकेट क्लब ए और ब्राइट क्रिकेट अकादमी, रामगढ़ के बीच खेला गया। इस मैच में ब्राइट क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल क्रिकेट क्लब ए की टीम निर्धारित 35 ओवर के मैच में 33.1 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। टीम की ओर से विवेक कुमार ने सर्वाधिक 64 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनके अलावा केशव कुणाल ने 15 रन और हर्षित कुमार ने 11 रन का योगदान दिया। ब्राइट क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में भरत करमाली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि चिरागनाथ और अंकित कुमार...