पूर्णिया, मार्च 30 -- पूर्णिया, एक संवाददाता।ब्राइट कैरियर स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा धूमधाम के साथ की गई। इस अवसर पर कक्षावार प्रथम से दसवें स्थान तक प्राप्त करने वाले लगभग 110 छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के संस्थापक गौतम सिन्हा के उद्बोधन से हुई। इसके बाद चेयरमैन गौतम सिन्हा एवं प्रधानाचार्या रीमा शरण के हाथों मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कक्षा सातवीं की छात्रा तेजस्वीनी कुमारी ने 99.14 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। अपने संबोधन में गौतम सिन्हा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के छात्र प्रतिवर्ष आईआईटी और आईआईएम जैसे देश के अग्रणी संस्थानों में चयनित होते हैं। साथ ही सेना, पत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.