पूर्णिया, अप्रैल 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। ब्राइट कैरियर स्कूल में ए आई एवं रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन प्रसिद्ध शिक्षाविद गौतम सिन्हा ने किया। विद्यालय में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 10 तक के प्रत्येक छात्र के लिए यह ए आई एंड रोबोटिक्स लैब उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे आने वाले समय में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में ब्राइट कैरियर स्कूल का प्रत्येक छात्र आधुनिक तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकेगा। इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए गौतम सिन्हा ने कहा ब्राइट कैरियर स्कूल ने हमेशा से दुनिया के लिए तकनीकी शिक्षा में निपुण छात्रों को तैयार किया है और इसी क्रम में एक और नया और मज़बूत कदम बढ़ाते हुए आज एआई एंड रोबोटिक्स लैब की स्थापना की गई है। आज का समय ऐसा है जब तकनीक केवल एक साधन नहीं बल्कि जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है ऐसे में हमा...