कानपुर, मार्च 27 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रमोशन और मार्केटिंग करने वाली कंपनी से 21 लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई। यह ठगी सर्वर का एक्सेस लेकर की गई है। इसके बाद कानपुर की कंपनी के सीईओ दिनेश श्रीवास्तव ने चेन्नई की आईटी कंपनी शकुन्य सॉल्युशन प्राइवेट लिमिटेड और एआई व एपीआई में सहयोग करने वाली कंपनी अगोरा आईएनसी के अ​धिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें शकुन्य सॉल्युशन प्राइवेट लिमिटेड आईटी कंपनी है, जब​कि अगोरा आईएनसी एआई व एपीआई में सहयोग करने का प्लेटफार्म तैयार करती है। यशोदानगर स्वर्ण जयंती विहार के दिनेश श्रीवास्तव ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसके मुताबिक उनकी कंपनी डीएसजीआरपी मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड स्टार्टअप और युवाओं की प्रतिभा निखारने का काम करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमाराम शकुन्य और संदीप शकुन्य ने उनके नाम से...