पीटीआई, मार्च 8 -- दिल्ली पुलिस ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट पाउडर बनाकर बाजार में बेचने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रैकेट में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। आरोपियों के नाम मोहित तिवारी और मोहित दीक्षित है और दोनों उत्तरपूर्वी दिल्ली स्थित ब्रह्मपुरी के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों को 6 मार्च को गिरफ्तार किया। छापेमारी के लिए इंस्पेक्टर रामपाल, एसआई अमित, एएसआई अंकित, पंकज, ओमबीर, संजय, हेड कॉन्स्टेबल यशपाल, गौरव और धर्मेंद्र की टीम बनाई गई थी। गिरफ्तारी के साथ ही दोनों के पास से करीब 100 किलो नकली सप्लीमेंट और 55 किलो से ज्यादा कच्चा माल बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि वे नकली प्रोटीन सप्लीमेंट की मैन्युफैक्चरिंग में श...