देवरिया, मार्च 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के सीसी रोड स्थित एक दुकान पर ब्रांडेड कम्पनी के नाम से नकली पाइप बेचने का खुलासा हुआ है। पुलिस व कम्पनी के प्रतिनिधि ने दुकान से 164 नकली पाइप बरामद किया है। मामले में पुलिस ने दुकान के मालिक के विरूद्ध कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।शहर के सीसी रोड स्थित एक दुकान पर एक ब्रांडेड कम्पनी के नाम से नकली पाइप बेची जा रही थी। जिसकी जानकारी कम्पनी के लीगल कंसल्टेंट एवं पावर ऑफ अटॉर्नी होल्डर एवं दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता डॉ. ऋषिकुल श्रेष्ठ मिली थी, इसको लेकर उन्होने ने कोतवाली पुलिस से संपर्क किया और इसकी जांच की मांग की। मामले में बुधवार को कम्पनी के प्रतिनिधि एवं पुलिस टीम सीसी रोड स्थित दुकान पर पहुंची और दुकान पर बेचे जा रहे पाइपों की जांच की, जिसमें पाइप पर हुई छपाई कंपनी के मानकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.