अमरोहा, नवम्बर 15 -- कारखाने में रेडीमेड कपड़ों पर ब्रांडेड कंपनियों के लोगो लगाकर बाजार में जैकेट बेचने वाले दो कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हरियाणा में पलवल के जवाहर नगर कॉम्पलेक्स की कंपनी के अधिकारी गुंजित छाबड़ा गुरुवार को नौगावां सादात थाने की पुलिस लेकर एमएस गारमेंट्स नौगावां तगा व मोहल्ला नई बस्ती में हमजा गारमेंट्स के गोदाम पर पहुंचे। पुलिस और कंपनी अधिकारियों ने कारखानों में ब्रांडेड कंपनी के लोगो लगाकर तैयार की जा रही जैकेट बरामद कीं। इस दौरान नौगावां सादात के एसडीएम और तहसीलदार भी मौजूद थे। टीम गोदामों से 570 जैकेट बरामद कर अपने साथ थाने ले आई। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में कंपनी के अधिकारी गुंजित छाबड़ा की तहरीर पर एमएस गारमेंट्स के मालिक नसीम अहमद और हमजा गारमेंट्स के मल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.