आगरा, फरवरी 14 -- आगरा विकास मंच द्वारा संचालित ब्रह्म शिक्षा केंद्र के बच्चों ने शिक्षा केंद्र परिसर में माता-पिता के चरण स्पर्श कर और उनकी आरती उतारकर मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया। नन्हे हाथों में श्रद्धा, आंखों में प्रेम और हृदय में कृतज्ञता का भाव झलक रहा था। अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने कहा कि बच्चों में प्रारंभ से ही माता-पिता के प्रति सम्मान और समर्पण का संस्कार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि परमात्मा भले अदृश्य हों, पर उन्होंने अपने स्वरूप में माता-पिता को हमारे पास भेजा है। उनके बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची पूजा है। उन्होंने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में परिवार की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। माता-पिता को अपने आचरण से उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन और तैयारी शिक्षिका मनीषा और पूनम के नि...