वाराणसी, अप्रैल 30 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के वेद विभाग में गुरुवार को जेएनयू के संस्कृत एवं प्राच्य अध्ययन संस्थान के आचार्य कृष्णमोहन पांडेय का व्याख्यान हुआ। उन्होंने उपनिषदों के वैशिष्ट्य के साथ ही सरल उदाहरणों से ब्रह्म की सर्वव्यापकता का वर्णन किया। उन्होंने ईशावास्योपनिषद् के सभी 18 मंत्रों की संक्षिप्त व्याख्या कर विद्यार्थियों को उपनिषदों का सार-तत्व समझाया। अध्यक्षता वेद विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील कात्यायन और अतिथियों का स्वागत वेद विभाग के पूर्व अध्यक्ष और वैदिक विज्ञान केंद्र के संस्थापक समन्वयक प्रो. उपेंद्र कुमार त्रिपाठी ने किया। विषय प्रवर्तन वेद विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. पतंजलि मिश्र ने किया। कार्यक्रम में प्रो. प्रद्युम्न शाह सिंह, डॉ. उमापति मिश्र, डॉ. पवन कुमार पांडेय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.