बांदा, जुलाई 9 -- बांदा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे दिया और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर का हब बनाया। यूपी में बनी ब्रह्मोस मिसाइल को जब भारत दागता है तो पाकिस्तान भी बाप-बाप करते हुए चिल्लाता है। भारत के जवानों के इस शौर्य, पराक्रम का केंद्र बिंदु बुंदेलखंड बन रहा है। उन्होंने कहा कि 2017 में सीएम बनने के बाद मैंने दो बातें कही थीं कि अवैध स्लाटर हाउस बंद होंगे और गरीबों-व्यापारियों की जमीन पर कब्जा करने वाले माफिया 24 घंटे में खाली कर दें अन्यथा हमें खाली कराना आता है। माफियाओं से 64 हजार एकड़ जमीन खाली कराई गई। इसमें प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सपा के लोग शामिल थे। यह भी पढ़ें- बांदा को 710 करोड़ की सौगात, सीएम योगी बोले- बुंदेलखंड को धरती का स्वर्ग बनाएंगे यह भी पढ़ें- Banda News: विधायक का पलटवार, ब...