हापुड़, अगस्त 28 -- नगर के मोदीनगर रोड स्थित श्रीमति ब्रह्मादेवी बालिका विद्या मंदिर की सात छात्राओं ने 21 से 23 अगस्त को गाजियाबाद के श्रीराम यूनिवर्सल स्कूल में आयोजित सीबीएसई जोनल योगासन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। इसमें अंडर-19 की टीम में आयबनसारा एवं अरंगले ने सिल्वर पदक, दृष्टि ने ट्रेडिशनल में टॉप पांच में स्थान एवं अंडर-19 की टीम में अदिति व वंशिका ने ब्रांज पद हासिल किए और आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई।प्रधानाचार्या मिनाक्षी यादव ने बताया कि मेधावी खिलाडिय़ों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्वर्ण पदक जीतने वाले छात्रों का चयन विद्या भारती राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के लिए हो गया है। इस उपलब्धि पर छात्रों को संजय कृपाल, विजेंद्र माहेश्वरी, अनिल अग्रवाल, स्वाति गर्ग, पूनम अग्रवाल, रवींद्र म...