हापुड़, अगस्त 22 -- मोदीनगर मार्ग स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की 13 छात्राओं ने बुलंदशहर में विद्या भारती द्वारा आयोजित क्षेत्रीय विद्या भारती तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर मैडल झटके। वहां से लौटने पर छात्राओं का विद्यालय में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव ने बताया कि तीरंदाजी प्रतियोगिता अंडर 14, 17, अंडर 19 की टीम ने प्रथम स्थान 12 गोल्ड, व्यक्तिगत कैटेगरी में अंडर 14 की छात्रा नूलदारवांग ने एक गोल्ड, वमनदीप ने 1 सिल्वर, अंडर 17 की छात्रा सिंगो चकमा ने 1 गोल्ड मैडल जीता। इसी तरह कुसुमी चकमा ने 1 सिल्वर, डिबुले जेमी ने 1 ब्रॉन्ज, अंडर 18 की छात्रा किहुंगले जेमी ने 1 सिल्वर, काव्या त्यागी ने 1 ब्रॉन्ज समेत 14 गोल्ड, 3 सिल्वर, 2 ब्रॉन्ज पदक प्राप्त किए। यह भी पढ़ें- धन...