इटावा औरैया, मार्च 27 -- जसवंतनगर, संवाददाता। प्रसिद्ध ब्रह्माणी देवी मंदिर पर लगने वाले लख्खी मेले में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अब तक हजारों श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं, जबकि दो हजार से अधिक झंडे भक्तों द्वारा चढ़ाए जा चुके हैं। मेले में फिरोजाबाद, आगरा, जालौन, उरई, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, मैनपुरी और अजीतमल सहित मध्य प्रदेश के भिंड, ग्वालियर, मुरैना, इंदौर, भोपाल संभाग तथा राजस्थान के धौलपुर, भरतपुर, जयपुर और कोटा से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु अपनी मन्नतें लेकर आते हैं और मां के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। कई भक्त लेटकर या परिक्रमा करते हुए मंदिर तक पहुंचते हैं। मेले की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए सीओ आयुषी सिंह स्वयं निगरानी कर रही हैं। सुरक्षा के मद्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.