मथुरा, जून 19 -- रिफाइनरी नगर में ऑफिसर्स क्लब एवं ब्रह्माकुमारी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय डिवाइन विजडम समर कैंप का विभिन्न कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। इस आयोजन में रिफाइनरी नगर के 100 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करके अपनी प्रतिभा का प्रस्तुतिकरण दिया। बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने हेतु योग प्रशिक्षिक आलोक और ऊषा द्वारा योगासन एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया गया। हास्य योग प्रशिक्षक आरबी अग्रवाल ने हास्य योग के माध्यम से बच्चों को स्वस्थ एवं प्रसन्न रहने के गुर सिखाए। ब्रह्माकुमारी संस्था की राजयोगिनी कृष्णा ने राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से आत्मिक सशक्तिकरण एवं एकाग्रता का महत्व बताया। यह भी पढ़ें- भारत विकास परिषद् विकास रत्न शाखा द्वारा योग शिविर का शुभारंभ स्वस्थ खानपान ए...