मधुबनी, अगस्त 9 -- रहिका। नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का रविवार को शुभारंभ ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय सेवा केन्द्र के सभागार में किया गया। ब्रजराज भाई ने कहा कि विकसित भारत संकल्प अभियान के लिए आवश्यकता है कि देश का युवा तन-मन से स्वस्थ हो और आत्म विश्वास से भरपूर हो। हम सभी को संकल्प लेना है कि युवा नशे और ड्रग्स के खतरों को समझे। हर तरह के नशे से जागरूक रहें और दूर रहें। आज सैकड़ों युवाओं ने नशामुक्ति की शपथ ली है। आपने अपने स्कूल, समाज और हर व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। यह भी पढ़ें- अररिया: पुलिसकर्मियों का संकल्प, किसी भी नशा को नहीं आने देंगे आजीवनमुख्य अतिथि का संदेश आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम आनंद शर्मा ने कहा कि नशा नाश की जड़ है। हमें आने वाली पीढ़ी को नशे से बचाना है। आध्यात्मिकता से ही युवाओं को जीवन...