ब्रह्माकुमारी के शिविर में एक सौ यूनिट रक्तदान
धनबाद, अगस्त 26 -- धनबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासक दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर जगजीवन नगर डॉक्टर्स कॉलोनी स्थित ब्रह्माकुमारीज के धनबाद मुख्यालय पर प्रातः 9 बजे से संध्या 6 बजे तक लगा। कार्यक्रम में एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक डीके गिंदोरिया, वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ प्रकाश सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ गायत्री सिंह और गायत्री कुमारी, सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत कुमार शामिल हुए। शिविर में 100 यूनिट रक्त का संचय डॉ ब्रज किशोर पांडेय के नेतृत्व में एसएनएमएमसीएच ब्लड बैंक ने किया। मौके पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ भद्रा प्रिया और दंत चिकित्सक डॉ नवीन गोयल ने मुफ़्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। यह भी पढ़ें- Araria News: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.