मुंगेर, फरवरी 11 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की हवेली खड़गपुर शाखा की ओर से 90वीं शिव जयंती सह महाशिवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। केंद्र की संचालक बीके स्नेहा दीदी के संयोजन में निकली विशाल शोभा यात्रा को अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रौशन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मनोरम आध्यात्मिक झांकी के साथ किया नगर भ्रमण -गाजे, बाजे, ढोल, ढाक और भक्ति भजन की धुन के बीच मनोरम झांकी के साथ निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा में कन्या सिर पर कलश रखकर पूरे नगर का भ्रमण कर धार्मिक अलख जगाया। शोभायात्रा में कलश यात्रा, चैतन्य झांकी तथा आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। शोभा यात्रा नगर के मारवाड़ी टोला स्थित केंद्र से प्रारंभ होकर पुरानी चौक, बड़ी...