धनबाद, अगस्त 25 -- धनबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से मंगलवार को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। संस्था की ओर से बताया गया कि विश्व बंधुत्व रक्तदान महा अभियान अंतर्गत भारत और नेपाल में 21 से 25 अगस्त के बीच सभी सेवा केंद्रों पर रक्तदान शिविर लगाया रहा है। संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासक दादी प्रकाशमणि जी के 19वीं पुण्यतिथि पर ब्रह्माकुमारीज की डॉक्टर्स कॉलोनी, जगजीवन नगर स्थित मुख्यालय पर प्रातः नौ बजे से संध्या छह बजे तक रक्तदान शिविर लगाया जाना है। यह भी पढ़ें- ब्रह्माकुमारीज की पूर्व प्रमुख की स्मृति में 50 यूनिट रक्तदान यह भी पढ़ें- Ghumla News: दीदी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...