समस्तीपुर, नवम्बर 18 -- दलसिंहसराय। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दलसिंहसराय के शुभ सुंदर नगर, पगड़ा में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन बिहार एवं जमशेदपुर ब्रह्माकुमारीज़ सेंटर्स मुजफ्फरपुर की संचालिका राजयोगिनी दीदी ने किया। इस अवसर पर भूमिदाता रामगोपाल सुरेका एवं चंद्रलेखा सुरेका भी उपस्थिति थे। अपने आशीर्वचन में दीदी ने कहा यह कल्याणकारी भवन सभी आत्माओं का कल्याण करता रहेगा। मनसा शुभ भावना, वाणी के द्वारा परमात्म ज्ञान-दान और कर्मणा द्वारा परमात्मा की श्रीमत पर कर्म की शक्ति द्वारा यह कल्याणकारी भवन दलसिंहसराय के साथ ही विश्व का कल्याण करेंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि इस स्थान पर आकर सत्य-ज्ञान को श्रवण कर अपनी सभी समस्याओं का समाधान करें एवं सुख-शांतिमय जीवन का अनुभव करें। कार्यक्रम में भागलपुर की अनीता दीदी, बेगूसराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.