बरेली, मई 28 -- ब्रह्माकुमारीज चौपला सेवा केंद्र में बुधवार को संस्कार समर कैंप के दूसरे दिन महापौर डॉ. उमेश गौतम ने बच्चों को प्रेरित किया और गिफ्ट वितरित किए। कैंप में 100 से अधिक बच्चों ने मॉरल एक्टिविटीज, स्पिरिचुअल गेम्स व रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। महापौर ने बच्चों को बड़ों का सम्मान, अनुशासन व सकारात्मक सोच अपनाने की सीख दी। क्षेत्रीय संचालिका बीके पार्वती ने कहा कि संस्कारवान बच्चे ही भारत को आगे बढ़ाएंगे। बीके पारुल ने क्रिएटिव मेडिटेशन कराया। यह भी पढ़ें- शांतिकुंज गर्ल्स इंटर कॉलेज में मनाया गया समर कैंप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...